
कनाडा: कनाडा के ओंटारियो में पंजाबी युवक के घर पर हमले की घटना सामने आई है। इस दौरान हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ियों को आग लगा दी। पूरा घटनाक्रम घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के समय युवक अपने घर के अंदर मौजूद था।
Advertisement Space
हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों को आग लगाने की कोशिश की। इनमें से दो वाहनों में आग लगाने में वे सफल रहे, जिससे कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे घर को बड़े नुकसान से बचा लिया गया। बता दें पीड़ित युवक पिछले करीब छह वर्षों से अपनी बहन के साथ इस घर में रह रहा था। हमलावरों ने घर की दीवार पर ‘गो बैक’ जैसे नारे लिखे। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
Advertisement Space