शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर धमाका,रेल पटरी क्षतिग्रस्त; घटनास्थल के पास मिला शव

पटियाला: पटियाला के शंभू-अंबाला रेलवे मार्ग पर सोमवार देर रात धमाके से शंभू के पास रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 10 बजे की है।

रेल पटरी को नुकसान पहुंचने के कारण फिलहाल इस मार्ग पर रेलगाड़ियों का आवागमन रोक दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा  घटनास्थल पर बारीकी से जांच की जा रही थीं।

Advertisement Space

वहीं जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसके धमाके के कारण चीथड़े उड़ चुके थे। पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि क्या यह व्यक्ति धमाका करने की कोशिश कर रहा था या यह किसी साजिश का शिकार हुआ है।

Advertisement Space

Leave a Comment