रात को खाई बिरयानी और तरबूज, सुबह परिवार के चार लोगों की मौत


Aryan Academy AD

मुंबई के पायधुनी इलाके में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां कथित रूप से बिरयानी और तरबूज खाने से फूड पॉइजनिंग के चलते एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल है।

मृतकों में करीब 40 वर्षीय पति और 35 वर्षीय पत्नी और उनकी दो बेटियां 16 और 13 साल शामिल हैं।  परिवार ने रात में एक साथ बिरयानी खाई थी और उसके कुछ देर बाद तरबूज (वॉटरमेलन) का सेवन किया। इसके बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

Advertisement Space

हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई। मामले की जांच जारी है ताकि मौत के असली कारण का पता लगाया जा सके। घटना 25 अप्रेल रात और 26 अप्रेल की सुबह के बीच की है।

Advertisement Space

Leave a Comment