AAP छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में FIR,कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इन मामलों में उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

एफआईआर पंजाब के अलग-अलग जिलों में दर्ज की गई हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें संदीप पाठक हाल ही में छह अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment