सीजफायर के बीच अमेरिका का ईरानी तेल टैंकरों पर हमला,ट्रम्प बोले ईरान को नहीं हासिल करने देंगे परमाणु हथियार


Aryan Academy AD

इंटरनेशलः सीजफायर के बीच एक बार फिर अमेरिकी सेना के ईरान पर हवाई हमले तेज कर दिए है। ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में ईरानी तेल टैंकरों को निशाना बनाया है। इसके बाद ईरान ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की चेतावनी दी है। 

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने जास्क के पास ईरानी समुद्री क्षेत्र में होर्मुज स्ट्रेट की ओर बढ़ रहे एक तेल टैंकर पर हमला किया। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान ने अमेरिकी जंगी जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए थे,जिसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरानी छोटी नावों को तबाह कर दिया। उन्होंने दोहराया कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।

Advertisement Space

 बता दें होर्मुज संकट के कारण खाड़ी क्षेत्र में करीब 1500 जहाज फंस गए हैं। इन जहाजों पर लगभग 20 हजार नाविक मौजूद हैं, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन और तेल कारोबार पर असर बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ यूएई में भी मिसाइल और ड्रोन खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। यूएई की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Advertisement Space

Leave a Comment