
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई। भूकंप आज सुबह करीब 10 बजे आया। इसका केंद्र किश्तवाड़ क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Advertisement Space