Job crisis in America, 1300 कर्मचारियों को नोटिस


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः अमरीका में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की नौकरी पर संकट मंडरा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक अमरीका के विदेश विभाग में कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई है। प्रथम चरण में 1300 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नौकरी से निकाले गए 1300 कर्मियों में 1107 सिविल और 246 फॉरेन सर्विस से जुड़े वर्कर हैं। इन कर्मचारियों को स्वयं नौकरी छोड़कर जाना है। कर्मचारियों को टर्मीनेशन लेटर ईमेल से भेजे जार रहे हैं।

वहीं इतने सारे कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने की अमरीका विदेश सेवा संघ द्वारा आलोचना की गई है। संघ के अध्यक्ष थॉमस ने कहा है कि छंटनी बुरे समय में की जा रही है और छंटनी की वजह से विश्वनीयता घट सकती है।

Advertisement Space

दूसरी ओर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मई में एक पुनर्गठन योजना की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने अपने विभाग को ‘ब्लोटेड’ (जरूरत से ज्यादा लोग) और ‘नौकरशाही से जकड़ा हुआ’ बताया था। रुबियो ने कहा कि ये बदलाव विभाग को अमेरिकी मूल्यों के साथ बेहतर ढंग से जोड़ेंगे और ‘कट्टर राजनीतिक विचारधारा’ को खत्म करेंगे।

Advertisement Space

Leave a Comment