Jalandhar के वाल्मीकि मोहल्ले में युवक पर किरपाण से हमला, कुत्ते ने बचाई जान

Jalandhar: जालंधर के गढ़ा स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में एक युवक को गली में घेरकर कुछ युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। CCTV फुटेज मुताबिक युवक को अकेला देखकर कई युवक घेर कर मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक युवक किरपाण लेकर आता है।

Advertisement Space

इसी बीच गली से आया एक कुत्ता अचानक हमलावर पर झपट पड़ा और हमलावरों को मौके से भागना पड़ा। कुत्ते के बीच आने से युवक की जान बच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एडीसीपी माध्वी शर्मा के अनुसार, पुलिस ने BNS की धारा 108 समेत अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस ने इस झगड़े में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए CCTV फ़ुटेज की जांच कर रही है। अब तक तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment