जालंधर : ट्रेनिंग ऑफिसर C-PYTE camp Theh Kanjla कपूरथला कैप्टन अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला जालंधर, होशियारपुर, तरनतारन और कपूरथला के जिन युवाओं ने आर्मी अग्निवीर का लिखित टेस्ट पास कर लिया है, वह फिजिकल टेस्ट की तैयारी के लिए प्रशिक्षण हेतु सी-पाइट कैंप थेह कांजला पहुंच सकते हैं।
इसके साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स जैसे बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ., आई.टी.बी.पी. तथा पंजाब पुलिस के फिजिकल और पी.एस.एस.एस.बी. के लिखित टेस्ट की तैयारी के लिए भी युवा C-PYTE camp Theh Kanjla, कपूरथला में रिपोर्ट कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सुबह और शाम फिजिकल ट्रेनिंग करवाई जाती है और कैंप में युवाओं के लिए जिम तथा खेलों का विशेष प्रबंध है।
प्रशिक्षण लेने के इच्छुक युवा आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, दसवीं या बारहवीं कक्षा का सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र की फोटो कॉपियां और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं।
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को पंजाब सरकार द्वारा पढ़ाई, रिहायश और खाने की सुविधा मुफ्त दी जाती है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 83601-63527 और 69002-00733 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को सी-पाइट कैंप थेह कांजला में चल रहे प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।