मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar को इस्तीफा दे देना चाहिएः राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वीरवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar ने वोट चोरी करवाई है और उनको तत्काल इस्तीफा देकर सरकार गवाह बन जाना चाहिए।
राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि वह तीन साल से वोट की चोरी का पर्दाफ़ाश कर रहे हैं। अब खुद चुनाव आयुक्त भी इसे मान रहे हैं और सच सामने ला रहे हैं।

Advertisement Space

उन्होंने दोहराया कि Gyanesh Kumar ने देशद्रोह किया है। उन्हें तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए और सरकारी गवाह बन जाना चाहिए। वोट की चोरी की साज़िश के मामले में नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पूरी जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वोट भारतीय लोकतंत्र की नींव है। वोट से ही हमारे संविधान को ताकत, हमारे कानूनों को अधिकार और हमारे सार्वजनिक संस्थानों को वैधता मिलती है – यही कड़ी आधुनिक भारत की पहचान है। आज यह कड़ी टूट गई है, और भारत में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। वोट को खत्म करके, इस सरकार और चुनाव आयोग ने हर भारतीय की आवाज़ पर हमला किया है।
इस सरकार ने चोरी किए गए वोटों के दम पर जो कुछ भी किया है, वह गैर-कानूनी है। वोट चोरी से चुना गया सांसद गैर-कानूनी तरीके से अपनी सीट पर बैठा है, और उस सांसद के समर्थन से पास हुआ हर कानून गैर-कानूनी है।

Advertisement Space

Leave a Comment