यूक्रेन पर रूस ने दागे 800 ड्रोन,6 की मौत कई घायल; यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले अबतक का सबसे बड़ा हमला


Aryan Academy AD

रूसः रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए है। रूस द्वारा बुधवार को यूक्रेन पर 800 ड्रोन हमलों में 6 लोगों की मौत जबकि बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे चार साल से जारी युद्ध में सबसे बड़े हमलों में से एक बताया।

उन्होंने आशंका जताई कि ड्रोन हमलों के बाद क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल हमले भी हो सकते हैं। हमलों से पड़ोसी देशों में भी चिंता बढ़ी है। जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया को रूस के युद्ध पर चुप नहीं रहना चाहिए, क्योंकि इससे मॉस्को और अधिक आक्रामक हो सकता है।

Advertisement Space

यह हमला राजधानी कीव, पोलैंड के पास स्थित पश्चिमी शहर लीव और काला सागर के बंदरगाह शहर ओडेसा समेत कई इलाकों में घंटों तक जारी रहा। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिया कि युद्ध समाप्ति के करीब हो सकता है, हालांकि दोनों ने इसके ठोस कारण नहीं बताए।

रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दोहराया कि रूस चाहता है कि यूक्रेन डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और जापोरिजिया क्षेत्रों से अपनी सेना हटाए। वहीं, जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस पर दबाव बनाए रखेंगे।

Advertisement Space

Leave a Comment