
जालंधर: लंबित मांगों को लेकर पंजाब रोडवेज और पनबस के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने आज दोपहर 12 बजे से चक्का जाम करने का ऐलान किया है। पनबस के कर्मचारी 9 जून से ही हड़ताल पर हैं। कई डिपो से बसों को काउंटरों से हटा लिया गया है।
इस आंदोलन के कारण एक हजार से अधिक इंटरस्टेट और लोकल रूट प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में हजारों यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब केवल नियमित कर्मचारी ही बसों का संचालन करेंगे, जिससे सेवाएं काफी सीमित हो जाएंगी। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 11 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
Advertisement Space
Advertisement Space