वार्ड नंबर-80 में बरसाती पानी की समस्या का समाधान, नई सीवरेज व पाइप लाइन का कार्य आरंभ

जालंधर:वार्ड नंबर-80 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया सब्जी मंडी (काली माता मंदिर रोड) के पास वर्षों से चली आ रही बरसाती पानी की गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में आज बड़ा कदम उठाया गया। क्षेत्र में नई सीवरेज और बरसाती पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है।

इस कार्य के शुभारंभ पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल द्वारा विधिवत मुहूर्त कर पूजा की गई। इस अवसर पर उन्होंने जालंधर के मेयर विनीत धीर का विशेष रूप से धन्यवाद कर कहा कि इस कार्य से क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisement Space

स्थानीय निवासियों ने इस विकास कार्य के शुरू होने पर संतोष व्यक्त किया और नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया। मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल का स्वागत किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में जलभराव के कारण उन्हें लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन नई पाइप लाइन परियोजना के शुरू होने से अब स्थायी समाधान की उम्मीद जगी है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

Advertisement Space

Leave a Comment