अमेरिका में स्काइडाइविंग के लिए यात्रियों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त,12 की मौत


Aryan Academy AD

मिसौरी स्टेट हाईवे पेट्रोल के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह करीब 11:30 बजे बटलर मेमोरियल एयरपोर्ट के पास हुआ। विमान एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ समय बाद पास के एक खेत में गिर गया और उसमें आग लग गई। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

अधिकारियों ने बताया ह विमान वर्ष 2010 में बनाया गया था। फिलहाल मृतकों की पहचान और उनके गृह नगरों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Advertisement Space

बटलर शहर कैनसस सिटी से लगभग 65 मील दक्षिण में स्थित है। इस क्षेत्र में स्काइडाइविंग गतिविधियां आमतौर पर मार्च से नवंबर तक चलती हैं। स्थानीय स्काइडाइविंग कंपनी ने घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

 

Advertisement Space

Leave a Comment