पंजाब में 23 जून तक बारिश का अलर्ट, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बन्स के सक्रिय होने के कारण 18 जून से 23 जून तक पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी चलने की संभावना जताई है। अगले पांच दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Advertisement Space

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज यानि की गुरुवार को नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली सहित 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment