
चंडीगढ़: मौसम विभाग ने 25 और 26 जून के लिए पंजाब के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं पंजाब के औसत तापमान में करीब 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है।
Advertisement Space
मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।
Advertisement Space