कपड़ा व्यापारी के घर पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार,पुलिस एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

बटाला: बटाला में कपड़ा व्यापारी के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी की पहचान बलदेव सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार आरोपी ने कुछ दिन पहले ही बटाला के एक कपड़ा व्यापारी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। हालांकि निशाना चूक जाने के कारण गोलियां पड़ोसी के मकान में जा लगी थी। इस घटना के बाद से ही पुलिस लगातार हमलावरों की तलाश में जुट गई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में आरोपी बलदेव सिंह ने खुलासा किया कि वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल उसने गांव उधनवाल के पास मानेस गांव नहर किनारे छिपाकर रखी है। पुलिस जब आरोपी को साथ बताए गए स्थान पर पहुंची, तो उसने छिपाया हथियार निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

Advertisement Space

जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया।

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment