
अहमदाबाद : अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब एयर इंडिया और इंडिगो प्लेन अचानक रनवे पर आमने-सामने आ गए। समय रहते ही दोनों प्लेन को रोक लिया । इस मामले पर एयर इंडिया ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
जानकारी के अनुसार मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान मुंबई से अहमदाबाद पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट ने पार्किंग वे की तरफ जाती हुए गलत मोड़ लिया। वहां इंडिगो का प्लेन पहले से मौजूद था। दोनों प्लेन के बीच करीब 200 मीटर की दूरी रह गई थी। बाद में एयर इंडिया विमान को टो करके सही पार्किंग वे तक ले जाया गया।
वहीं इस घटना को लेकर एयर इंडिया ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि 24 जून को मुंबई से अहमदाबाद पहुंची फ्लाइट AI-2493 लैंडिंग के बाद पार्किंग के दौरान अनजाने में गलत दिशा में मुड़ गई थी। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ।