
अमृतसर: अमृतसर के तरनतारन में स्टाफ की कमी और तबादले से नाराज पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह करीब 4 माह से कैरो पुलिस चौकी में प्रभारी के तौर पर तैनात थे।
पुलिस कर्मी की पहचान अमृतसर के रहने वाले अमरजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह वीरवार रात को ड्यूटी करके अपने रूम में लौटे थे। जहां उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। कम
Advertisement Space
फिलहाल पुलिस के अनुसार, आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि स्टाफ की कमी और कार्यभार को लेकर एएसआई अमरजीत सिंह कई बार अपना ट्रांसफर करवाने की मांग अधिकारियों से कर चुके थे।
Advertisement Space