
चंडीगढ़: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा और उनके परिवार की 55.57 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क कर दिया गया है।
यह कार्रवाई मोबाइल फोन के फर्जी निर्यात से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। जांच एजेंसी के मुताबिक दुबई की जिन कंपनियों के नाम पर मोबाइल निर्यात के बिल बनाए गए, वे भी कथित रूप से आरोपी पक्ष से जुड़ी हुई थीं।
Advertisement Space
ईडी ने इस मामले के मुख्य आरोपी और कंपनी के तत्कालीन चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर को पहले ही गिरफ्तार किया है। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। एजेंसी ने संकेत दिया है कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Advertisement Space