भूकंप के झटकों से हिली महाराष्ट्र् की धरती, लोगों में दहशत

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।  झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि फिलहाल कहीं से भी जान-माल के नुकसान या किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि रात करीब 1:37 बजे से सुबह 3:23 बजे के बीच अलग-अलग समय पर कुल चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 से 4.6 के बीच दर्ज की गई।  भूकंप का केंद्र सिरली-पांगरा शिंदे गांव के आसपास जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में बताया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment