पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। वहीं पंजाब के कई इलाकों में खुलकर बारिश नहीं हुई है। इसी कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement Space

मौसम विभाग ने 9 जुलाई से अगले तीन दिनों तक पंजाब के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

Advertisement Space

Leave a Comment