पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर गिरफ्तार,डाक्टरों से कर रहा था रंगदारी की मांग

जालंधर: जालंधर पुलिस ने गैंगस्टर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर पर गोली भी लगी है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सी.आई.ए. स्टाफ को  सूचना मिली थी कि शूटर लब्बू  66 फीट रोड स्थित सी.टी. इंस्टीट्यूट के आस-पास मौजूद है।

Advertisement Space

पुलिस जब आरोपी को पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी । जवाबी फायरिंग में शूटर लब्बू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का संबंध एक गैंगस्टर गिरोह से बताया जा रहा है। वह पिछले कुछ समय से डॉक्टरों को फोन कर कथित तौर पर रंगदारी मांग रहा था।

Advertisement Space

Leave a Comment