घरेलू विवाद से परेशान परिवार ने खाया जहर,बाप-बेटी की मौत


Aryan Academy AD

पटियाला: पटियाला में घरेलू लेन-देन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। इस घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि मां और बेटे का राजिंदरा अस्पताल में उपचार जारी है।

जहर खाने वाली में ऑफिसर कॉलोनी निवासी विकास बातिश (45) उनकी पत्नी तमन्ना (43) बेटी खुशी (13) और बेटा कनव (11) शामिल है। अस्पताल में उपचार के दौरान विकास और खुशी की मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती तमन्ना और कनव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम दोनों का लगातार इलाज कर रही है ।

Advertisement Space

डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि शुरूआती जांच में घरेलू लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment