
Punjab Roadways, Punbus, and PRTC के कांट्रेक्ट कर्मचारियों की 3 अगस्त दिन सोमवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हड़ताल शुरू हो गई। बसों का पहिया थमने के कारण राज्य भर में सरकारी बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, स्टूडेंट्स और नौकरीपेशा सहित अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह हड़ताल Punjab Roadways, Punbus, and PRTC वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर 3 से 5 अगस्त तक की जा रही है। यूनियन का कहना है कि सरकार को कई बार मांग-पत्र और हड़ताल का नोटिस देने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
यूनियन प्रधान रेशम सिंह गिल ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार के साथ लंबे समय से बातचीत चल रही है लेकिन अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है, जिस कारण कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। पंजा सरकार के परिवहन बेड़े में 2900 से अधिक बसें हैं, जिनमें 1694 बसें पंजाब रोडवेज और पनबस तथा 1304 बसें पीआरटीसी के हैं।