BRICS summit : प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में BRICS summit के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव महामहिम एंटोनियो गुटेरस से मुलाकात की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस ने चौथी बार BRICS summit की अध्यक्षता करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। दोनों नेताओं ने बहुध्रुवीयता के महत्व और समकालीन वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

Advertisement Space

उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की, जिनमें चल रहे संघर्ष और नौवहन की स्वतंत्रता, सतत विकास, मानव-केंद्रित एआई, नवीकरणीय ऊर्जा में प्रगति और वैश्विक खाद्य सुरक्षा शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरस को उनके शेष कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisement Space

Leave a Comment