Jammu and Kashmir में सुरक्षा बलों ने जबरदस्त मुठभेड़ ने 2 आतंकी किए ढेर

Jammu and Kashmir के उधमपुर जिले के मजालता थाना क्षेत्र में बुधवार रात संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ऑपरेशन शुरू कर दो आतंकियों को मार गिराया। 16.17 सितंबर 2026 की रात को खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन में, उधमपुर के ब्रट्टल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम, इलाके की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और कम विज़िबिलिटी के बावजूद सुरक्षा बलों के जवानों ने आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।

Advertisement Space

ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में तलाशी व निगरानी का काम चल रहा है। किसी भी बचे हुए खतरे का पता लगाने और उसे खत्म करने के लिए सुरक्षा बल तैनात हैं। ऑपरेशन के दौरान मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई हैष

Advertisement Space

Leave a Comment