Congres news: समाज और सरकार, दोनों ही महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकामः Priyanka Gandhi Vadra

Congress news: कांग्रेस महासचिव Priyanka Gandhi Vadra ने दिल्ली में 17 साल की लड़की के साथ क्रूरता और उसकी हत्या के संदर्भ में बोलते हुए कहा कि समाज और सरकार, दोनों ही महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम रहे हैं। अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में प्रियंका गांधी ने लिखा, ” दिल्ली में 17 साल की एक लड़की के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। कुछ दिन पहले ही एक और नाबालिग लड़की के साथ रेप हुआ था। ”
उन्होंने लिखा कि देश में कोई भी महिलाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है—बस महिलाओं के विकास की खोखली बातें की जाती हैं। सैकड़ों महिलाएं अत्याचार और हिंसा का शिकार होती हैं, लेकिन उन्हें दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की कोई उम्मीद नहीं होती—यहां तक ​​कि FIR भी दर्ज नहीं की जाती।
समाज और सरकार, दोनों ही महिलाओं को सुरक्षा, आज़ादी और बराबरी का अधिकार दिलाने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment