Jalandhar North constituency में तेज होने लगी सियासत, बावा हैनरी उठा रहे समस्याएं तो मेयर वनीत धीर भी दे रहे करारे जवाब

जालंधरः Jalandhar North constituency में मुद्दों को लेकर सियासत धीरे-धीरे तेज लगी है। एक तरफ पूरे पंजाब में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल नशे को मुद्दा बनाकर मैदान में उतर रहे हैं वहीं जालंधर नॉर्थ हलके में समस्याओं को लेकर जंग छिड़ गई है।
बीतों दिनों नॉर्थ हलके से कांग्रेसी विधायक बावा हैनरी ने सड़कों के बुरे हाल और सीवरेज समस्याओं को लेकर नॉर्थ हलके में पड़ते लंबा पिंड चौक में समर्थकों सहित धरना प्रदर्शन कर पंजाब सरकार और नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि न तो पंजाब सरकार नॉर्थ हलके की समस्याओं को लेकर गंभीर है और न ही नगर निगम। उन्होंने कहा कि लोग समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं और नगर निगम को लोगों की परवाह तक नहीं है।
दूसरी तरफ मेयर वनीत धीर ने पलटवार करते हुए कहा कि बावा हैनरी लंबा पिंड चौक की बजाय अपने दफ्तर के सामने धरना लगाएं। मेयर वनीत धीर ने सवाल उठाया कि बावा हैनरी पिछले करीव दस साल से नॉर्थ हलके का नेतृत्व कर रहे हैं और इससे पूर्व उनके पिता अवतार हैनरी तीन वार विधायक और मंत्री रह चुके हैं, तब उन्होंने नॉर्थ हलके की समस्याओं की तरफ ध्यान क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अच्छा होता बावा हैनरी अपने दफ्तर के आगे धरना प्रदर्शन करते।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जालंधर नॉर्थ हलके में पिछले कई वर्षों से विकास कार्य नहीं हुए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बावा हैनरी लंबे समय से इस हलके का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ऐसे में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान इन समस्याओं का समाधान क्यों नहीं किया गया।

Advertisement Space

नॉर्थ हलके के हालात की बात करें तो बरसात के कारण जालंधर-अमृतसर हाईवे के साथ लगती सर्विस लेन का नहर से लेकर रेरू चौक तक बुरा हाल हुआ पड़ा है। सर्विस लेन पर वाहन चलाते हमेशा डर बना रहता है कि कहीं वाहन को नुकसान न पहुंच जाए या फिर कोई अपने को चोट न लग जाए। सबसे बुरा हाल जालंधर-अमृतसर हाईवे के साथ सटे ट्रांसपोर्ट के साथ लगती सर्विस लेन का है। समस्या काफी गंभीर है और मेयर वनीत धीर बार-बार केंद्रीय मंत्री को पत्र लिख रहे हैं।

इसके अलावा मेयर वनीत धीर जोकि नॉर्थ हलके से आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज हैं द्वारा नॉर्थ हलके की समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सोढल नगर स्थित कार्यालय में लोगों से सीधी बात कर समस्याओं के निराकरण की तरफ ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान जालंधर नॉर्थ हलके में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं तथा स्थानीय स्तर पर लोगों को पेश आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे अपने क्षेत्रों की प्राथमिक जरूरतों और विकास संबंधी सुझावों को उनके साथ साझा करें, ताकि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार विकास कार्यों की बेहतर योजना तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ को बेहतर बुनियादी सुविधाओं वाला और व्यवस्थित विधानसभा क्षेत्र बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है।

Advertisement Space

Leave a Comment