LPU हिंसा के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

जालंधरः 26 सिंतबर 2026 की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद LPU में हुई हिंसा के मामले में 3 लोग गिरफ्तार, यूनिवर्सिटी में की थी तोड़-फोड़ वीडियो से पहचाने गए
पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा, तोड़-फोड़ और आगजीन के मामले में कपूरथला पुलिस ने 3 लोगों की गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान डिजिटल एविडेंस के आधार पर की गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल टावर लोकेशन और अन्य डिजिटल एविडेंस जुटाने में जुटी है।
गिरफ्तारी के बाद तीनों को फगवाड़ा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बाकी संदिग्धों की तलाश में पुलिस टीमें पंजाब के बाहर भी छापेमारी कर रही हैं।
आरोपियों में एक की पहचान फगवाड़ा के टिब्बी मोहल्ले के रहने वाले गगन, के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी मुंबई का रहने वाला है। तीसरे आरोपी की पहचान पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा भी कई आरोपियों की पहचान पुलिस ने कर ली है और आने वाले दिनों में कई खुलासे होने की संभावना है।

Advertisement Space

Leave a Comment