
मुंबईः कभी शिक्षण संस्थानों तो कभी धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने के धमकी भरे ई-मेल्स मिल रहे हैं। पिछले दिनों दिल्ली और बेंगलुरु को शिक्षण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने से जहां अभिभावकों में हड़कम्प मच गया, वहीं सुरक्षा बलों के लिए धमकी भरे ई-मेल चिंता का विषय बन गए हैं।
कुछ घंटे पहले ही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित इस्कॉन मंदिर को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मंदिर की सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।
इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस और बम स्क्वायड को दी गई। इसके बाद वे तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्होंने मंदिर परिसर की तलाशी ली। हालांकि, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
इससे पहले गत रोज अहमदाबाद और अमृतसर के एयरपोर्ट्स को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं करीब एक सप्ताह पूर्व बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।