अमृतसर में चार हथियार तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्तौल बरामद


Aryan Academy AD

अमृतसरः पाकिस्तान की ओर से पंजाब में हथियारों की सप्लाई भेजे जाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। पिछले दिनों काउंटर इंटैलीजेंस अमृतसर की टीम ने हथियारों सहित बोहड़ू पुल के पास एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया था। आज फिर अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ पंजाब) के साथ एक संयुक्त अभियान सहित दो अलग-अलग अभियानों में सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे 8 अवैध हथियार जब्त किए।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 8 पिस्तौल (5 .30 कैलिबर और 3 9 मिमी कैलिबर) और मैगज़ीन जब्त की गईं।

Advertisement Space

अमृतसर के घरिंडा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैं। पूरे नेटवर्क और उसके संबंधों का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जाँच जारी है।
आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह और हरप्रीत सिंह दोनों निवासी डांडे, अमृतसर तथा आकाशदीप सिंह निवासी चब्बल, तरनतारन और गुरप्रीत सिंह निवासी कसेल, तरनतारन के रूप में हुई है।

Advertisement Space

Leave a Comment