परमजीत सिंह कैंथ ने रंजीत सिंह गिल के घर पर छापामारी की निंदा की


Aryan Academy AD

कहा-आप सरकार पंजाब में विकास कार्य न कर पाने के कारण अपने विरोधियों को दबाने की कोशिश कर रही

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों पर दबाव बनाने की रणनीति अपना रही है और पंजाब विजीलेंस ब्यूरो का इस्तेमाल करके नेताओं की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, ताकि राजनीतिक नेता पुलिस थानों और अदालती मामलों में ही उलझे रहें।

Advertisement Space

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने गिल्को डेवलपर्स के प्रमुख रंजीत सिंह गिल के घर पर की गई छापेमारी की निंदा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में विकास कार्य न कर पाने के कारण अपने विरोधियों को दबाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा नेता कैंथ ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है, सरकार को इसे सुधारने के लिए काम करना चाहिए और अपने विरोधियों को इस तरह दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की जनता ऐसी कोशिशों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। भगवंत मान सरकार को पंजाब के गांवों और शहरों में बारिश और बाढ़ से पैदा हुए बुरे हालात पर ध्यान देना चाहिए।

Advertisement Space

Leave a Comment