बारिश का कहर, बरनाला में छत गिरने से दंपति की मौत


Aryan Academy AD

बरनालाः बरनाला में लगातार हो रही बारिश के कारण एक घर की छत गिरने से दंपति की मौत हो गई।

दंपति की पहचान करनैल सिंह (60) और उनकी पत्नी नरेंद्र कौर (55) के तौर पर हुई है। इस घटना में उनका 12 साल का बेटा घायल हो गया जो अस्पताल में भर्ती है। उक्त घटना बरनाला के गांव मोड नाभा में रात 11 बजे हुआ।

Advertisement Space

वहीं बरनाला के गुरु नानक नगर में रहने वाले 33 वर्षीय लखविंदर सिंह की भी मौत कच्चे मकान की छत गिरने से हो गई। इस हादसे में 3 अन्य पारिवारिक सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement Space

Leave a Comment