
जालंधरः पंजाब सरकार ने आज नगर निगम के 6 अफसरों और मुलाजिमों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इनमें नगर निगम बठिंडा के हेड ड्राफ्ट्समैन सतीश कुमार, नगर निगम होशियारपुर के हेड ड्राफ्ट्समैन संजीव कुमार और नगर निगम कपूरथला के हेड ड्राफ्ट्समैन जोबनप्रीत को जालंधर नगर निगम में दो-दो दिन का अतिरिक्त काम सौंपा गया है।
इसी तरह पटियाला नगर निगम की क्लर्क जसविंदर कौर, लुधियाना नगर निगम की क्लर्क आऱती और मोहाली नगर निगम की क्लर्क पिंकी रानी को भी अलग अलग नगर निगमों में काम सौंपा गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space
