
नई दिल्लीः भारत और अमरीका के बीच व्यापार टैरिफ को लेकर चल रही खींचतान की बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार वार्ता फिर से शुरू करने की इच्छा जताई है। ट्रंप ने अपने ट्वीट करते कहा कि वे अपने दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने कैे लिए उत्सुक हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार अवरोध जल्द ही सुलझा लिए जाएंगे।
Advertisement Space
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीकी राष्ट्रपति के ट्ववीट का जबाव देते कहा कि भारत और अमरीका घनिष्ठ मित्र हैं। मुझे विश्वास है कि दोनों देशों में आपसी बातचीत भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं भी राष्ट्रपति ट्रम्प से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं।
Advertisement Space