लेह-लद्दाख हिंसाः केंद्र शासित प्रदेश में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद; कर्फ्यू लगा


Aryan Academy AD

लद्दाखः केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर लेह में बुधवार को छात्रों की पुलिस और सुरक्षाबलों से झड़प हो गई थी। इस दौरान उग्र छात्रों ने भाजपा ऑफिस में आग लगाकर ,पुलिस पर पत्थरबाजी कर सीआरपीएफ की गाड़ी में आग लगा दी थी।  प्रदर्शन के बाद लेह-लद्दाख मेंधारा 163 लागू कर शहर में इंटरनेट बंद करने के साथ कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इस प्रदर्शन में अब तक 4 लोगों की मौत,जबकि पुलिस सहित कई लोग घायल हो गए थे। बता दें पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक 15 दिन से पूर्ण राज्य की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे,पर हिंसा के बाद उन्होंने अनशन तोड़ दिया था।। हालांकि, क्रेंद सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए बूातचीत की पेशकश की थी,जिसके लिए 6 अक्टूबर की तारीख भी तय की जा चुकी थी ।मगर उसके बाद भी हिंसा हुई।

Advertisement Space

प्रशासन ने 4 दिन तक चलने वाले वार्षिक लद्दाख दिवस को भी रद्द कर दिया है। दूसरी तरफ कारगिल में आज बंद का आह्वान किया गया है। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के सदस्य सज्जाद हुसैन कारगिली ने कहा कि लेह में कल हुई हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन पिछले कई सालों से लोगों में रोज़गार और सुरक्षा को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने सरकार से वादे पूरे करने और समझदारी से बातचीत फिर शुरू करने की मांग की।

Advertisement Space

Leave a Comment