पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित 2 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

मुक्तसर साहिबः मुक्तसर साहिब पुलिस ने 2 9mm पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलोट के रहने वाले रवि सिंह और फिरोजपुर के उसके एक साथी के रूप में हुई है।

Advertisement Space

पुलिस जांच में पता चला है कि गिरोह के पीछे एक पाकिस्तानी हैंडलर का हाथ है, जो लंबे समय से पंजाब में हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में यह साफ हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करों से जुड़े हुए थे। इनके संबंध सीमा पार बैठे तस्करों और ड्रग नेटवर्क से भी बताए जा रहे हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment