IMD के Alert के बाद एक बार फिर माता श्री वैष्णो देवी यात्रा पर रोक


Aryan Academy AD

जम्मूृ-कश्मीर: मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी के चलते एक बार फिर माता वैष्णो देवी यात्रा को 3 दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है।

इस गंभीर मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने 5, 6 और 7 अक्टूबर 2025 तक यात्रा को रोकने का आदेश जारी किया है। यात्रा अब 8 अक्टूबर से पुनः शुरू होगी। यह कदम पिछले अगस्त में हुई भीषण लैंडस्लाइड की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर उठाया गया है।

Advertisement Space

श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मौसम विभाग ने भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी दी है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह अस्थायी रोक जरूरी है।

Advertisement Space

Leave a Comment