
जालंधर : सरकारी आई.टी.आई. (महिला) करतारपुर, काला बाहियां में सत्र 2025-26 के लिए कॉस्मेटोलॉजी (01) के लिए अस्थायी आधार पर गेस्ट फैकल्टी इंस्ट्रक्टर की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।
इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सचिव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि चयनित उम्मीदवार को 15,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। योग्यता और अनुभव संबंधी जानकारी वेबसाइट https://dgt.gov.in/cts_details से प्राप्त की जा सकती है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए अपनी अर्जी 15 अक्तूबर 2025 तक डाक के माध्यम से, संस्था के ई-मेल iti.kartarpur@yahoo.com के माध्यम से, या व्यक्तिगत रूप से भेज सकते है।
उन्होंने आगे बताया कि सी.आई.टी.एस. योग्यता रखने वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। साक्षात्कार 17 अक्तूबर 2025 को सुबह 11 बजे सरकारी आई.टी.आई. (महिला) करतारपुर, किशनगढ़ रोड, गांव काला बाहियां, जालंधर में होगा। उम्मीदवार अपने शैक्षिक योग्यता और अनुभव के मूल प्रमाणपत्रों के साथ उनकी वेरिफाई कॉपी लेकर आएं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98766-09912 पर संपर्क किया जा सकता है।