‘आप’ पंजाब ने मीडिया विंग के पदाधिकारियों का किया ऐलान


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (‘आप’) पंजाब ने आज एक अहम फैसला लेते हुए अपने राज्य मीडिया विंग के नए पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने यह नियुक्तियां आगामी राजनीतिक चुनौतियों और पंजाब सरकार की लोक-हितैषी नीतियों को प्रभावशाली ढंग से लोगों तक पहुंचाने के मद्देनज़र की हैं।

‘आप’ पंजाब के राज्य अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “मैं आम आदमी पार्टी पंजाब के नए मीडिया विंग के सभी पदाधिकारियों को दिल से बधाई देता हूं। आज के दौर में मीडिया संचार सबसे महत्वपूर्ण है और मुझे पूरा भरोसा है कि यह नई टीम पूरी लगन और समर्पण से अपनी ज़िम्मेदारी निभाएगी। हमारी सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के मिशन पर काम कर रही है। हमारा मीडिया विंग सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों, लोक-कल्याण की योजनाओं और पार्टी की विचारधारा को राज्य के हर कोने में, हर नागरिक तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।”

Advertisement Space

अमन अरोड़ा ने कहा कि मीडिया विंग की नई ऊर्जावान टीम पंजाब के लोगों तक सही और समय पर जानकारी पहुंचाकर पार्टी की लोक-हितैषी छवि को और भी मज़बूत करेगी।

Advertisement Space

Leave a Comment