दिवाली पर Modi और Trump की बातचीत पर कांग्रेस का तंज- PM छुपाते हैं, ट्रंप उजागर करते हैं’

नई दिल्लीः दिवाली पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर हुई बातचीत को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि प्रधानमंत्री ने आखिरकार सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें फोन किया था । दोनों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन उन्होंने सिर्फ इतना बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जहां प्रधानमंत्री मोदी बातों को छुपा जाते हैं, वहीं राष्ट्रपति ट्रंप उन्हें उजागर कर देते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि दिवाली की शुभकामनाओं के अलावा उन्होंने रूस से भारत के तेल आयात के बारे में भी बात की।

Advertisement Space

रमेश के मुताबिक, पिछले छह दिनों में यह चौथी बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की नीति की घोषणा की है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले भी राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 मई की शाम को ऑपरेशन सिंदूर को रोकने की घोषणा प्रधानमंत्री मोदी से पहले ही कर दी थी।” ट्रंप ने दिवाली के मौके पर व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की है और भारत अब रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेगा।

Advertisement Space

Leave a Comment