
जालंधर: जालंधर के फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर रेप पीड़िता नाबालिगा से अश्लील बातें करने का आरोप लगा था।
बता दें 9 अक्टूबर को रेप पीड़िता बच्ची की मां फिल्लौर थाने में शिकायत लेकर पहुंची थी।वहां एसएचओ ने उसके साथ भी भद्दी बातें कीं । उसे अकेले में मिलने के लिए बुलाया। इसके साथ ही उन्होंने उसकी बेटी के साथ भी गलत बातें कीं और उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
भूषण कुमार को पहले भी महिलाओं से डबल मीनिंग बातें करने के चलते सस्पेंड करने के बाद लाइन हाजिर किया जा चुका था। इसके बाद महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। हाल में ही चंडीगढ़ बुलाकर महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने एसएचओ भूषण कुमार को जमकर फटकार लगाई थी। चेयरपर्सन ने कड़े शब्दों में कहा था कि आपको शर्म आनी चाहिए।