
जालंधर : जालंधर के मेरिटन होटल में नशे की गोली खिलाकर 24 साल की युवती से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद होटल में रेड करके स्टाफ से पूछताछ की।
बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति द्वारा देर रात ढाई बजे होटल का रूम लिया गया था। यहां 24 साल की युवती को नशे की गोली देकर उससे दुष्कर्म किया गया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को इसकी शिकायत दी।
Advertisement Space
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन में आकर मामले की जांच शुरू कर दी। एडीसीपी आर्कषि जैन ने बताया कि शुरूआती जांच में सामने आया है कि युवती के जानकार की तरफ से ही घटना को अंजाम दिया गया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
Advertisement Space