पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शहर के अलग-अलग गुरुघरों में माथा टेका

जालंधरः श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शहर के विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। उन्होंने मॉडल टाऊन और श्री गुरु नानक मिशन चौक गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होते हुए सभी के लिए मंगल कामना की।

Advertisement Space

इसके अलावा सुशील रिंकू ने कोट सदीक, राजा गार्डन और अनूप नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का जीवन पूरा मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

Advertisement Space

Leave a Comment