25.72 किलोमीटर लंबी फिरोजपुर-पट्टी रेल लाइन को मंजूरीः रवनीत बिट्टू


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः रेल मंत्रालय ने 25.72 किलोमीटर लंबी फिरोजपुर-पट्टी रेल लाइन को मंजूरी दी है। इस परियोजना के लिए कुल 764 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें 165 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण के लिए शामिल हैं।

Advertisement Space

इसके लिए फिरोजपुर जिले के 4 और तरनतारन के 8 गांवों की जमीन एक्वायर की जाएगी। उक्त जानकारी चंडीगढ़ में केंद्रीय राज्य रेलवे मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दी। सूत्रों के मुताबिक, यह रेल लाइन न केवल रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह फिरोजपुर और अमृतसर के बीच सीधा संपर्क भी प्रदान करेगी, जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 98 किलोमीटर कम हो जाएगी।

Advertisement Space

Leave a Comment