जालंधर के करतारपुर में युवक पर रंंजिशन फायरिंग

जालंधर: पंजाब में अपराधिक मामले बढ़ते ही जा रहे है। रोजाना ही कहीं न कहीं फायरिंग और लूटपाट की खबरें सामने आती ही रहती है। ऐसा ही फायरिंग का ताजा मामला जालंधर के करतारपुर में सामने आया है।

जानकारी के अनुसार काला खेहड़ा निवासी हरपाल उर्फ रोमी अपने भाई के साथ सामान खरीदने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इस दौरान कार सवार अज्ञात लोगों ने उस पर फायरिंग कर दी।

Advertisement Space

इस दौरान दोनों भाई मोटरसाइकिल से गिर गए। घटना में रोमी को 2 गोलियां लगी हैं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment