टायर फटने से पलटा सेब से भरा ट्रक,चालक सुरक्षित


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर-दिल्ली हाईवे पर गोराया के पास देर रात एक टायर फटने से सेब से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में करीब 500 पेटियों में भरे सेब के ट्रक में से 150 पेटियां सड़क पर बिखर गईं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रक को सीधा करवाकर ट्रैफिक सुचारु करवाया। गनमीनत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। ट्रक भिवानी, हरियाणा के लिए जा रहा था। पुलिस ने बताया कि हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ है।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment