अश्वनी अग्रवाल ने मेयर संग मां त्रिपुरमालिनी दरबार में माथा टेका


Aryan Academy AD

जालंधर : सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर स्थित मां त्रिपुरमालिनी जी के दरबार में आज अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन व पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने मेयर विनीत धीर के साथ माथा टेककर माता का आशीर्वाद लिया। इस विशेष दर्शन कार्यक्रम के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने नगर और नगरवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य एवं विकास के लिए प्रार्थना की।

अश्वनी अग्रवाल ने मेयर संग मां त्रिपुरमालिनी दरबार में माथा टेका

इस मौके पर चेयरमैन अग्रवाल व मेयर धीर का मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज ने स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Advertisement Space

इस अवसर पर चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि त्रिपुरमालिनी माता का यह पवित्र दरबार जालंधर की धार्मिक पहचान है। मेयर के साथ माथा टेककर हमने शहर और शहरवासियों की भलाई के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा में कार्यरत है और हम आगे भी लोगों की सुविधाओं और विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
चेयरमैन अग्रवाल ने मंदिर प्रबंधक कमेटी को आश्वासन दिया कि उनकी और से आवश्यक सहयोग समय-समय पर प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा।

मंदिर प्रबंधक कमेटी की तरफ से चेयरमैन और मेयर को प्रसाद के रूप में मां की चुनरी भेंट की गई।

इस मोके पार्षद हितेश ग्रेवाल, आप नेता बाल किशन बाली, अमित तनेजा आदि उपस्थित थे।

Advertisement Space

Leave a Comment