अमृतसर में दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधर/सोमनाथ कैंथ
अमृतसर देहाती पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस(आईएसआई) से जुड़ी जासूसी गतिविधियों में संलिप्त दो जासूसों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी फोजी और साहिल मसीह उर्फ ​​शाली के रूप में हुई है।
डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गुरप्रीत सिंह पाकिस्तान आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में था और उस पर पेन ड्राइव के माध्यम से संवेदनशील और गोपनीय जानकारी साझा करने का संदेह है। मामले में शामिल आईएसआई के मुख्य हैंडलर की पहचान राणा जावेद के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए साइबर जांच के लिए भेजे गए हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment